Tuesday, April 26, 2016

कोकोनट आइसक्रीम - Coconut Icecream

कोकोनट आइसक्रीम - Coconut Icecream

सामग्री
  • 1 कप नारियल का पानी
  • 1 कप गाढ़ा नारियल का दूध
  • ½ कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 2 कप नारियल की मलाई
  • ½ कप चीनी
  • 1 कप गाढ़ी मिल्क क्रीम
विधि(how to  make tender coconut icecream at home)
  • क्रीम को किसी बड़े बर्तन में डाल के फेट ले|
  • नारियल की आधी मलाई और पानी को मिक्सर में डाल के पेस्ट बना ले.
  • आधी मलाई को छोटे छोटे टुकडो में काट ले|
  • फेटी हुई क्रीम में नारियल का दूध, पिसा हुआ पेस्ट और कंडेंस्ड मिल्क मिला दे|
  • चीनी डाल के घुलने तक फेटे.
  • फिर कटी हुई मलाई के टुकड़े मिला दे|
  • फ्रीजर में 6-8 घंटे के लिए रख दे|
  • जमने के बाद चम्मच से निकाले खाए और खिलाये|

Thursday, April 21, 2016

पालक और चेद्दार चीज़ के मफिन्स-Spinach And Cheddar Cheese Muffins

पालक और चेद्दार चीज़ के मफिन्स-Spinach And Cheddar Cheese Muffins
सामग्री
  • 1 ½ कप मैदा
  • 6 टेबल स्पून बटर
  • 1 कप दूध
  • ½ कप दही या 1 अंडा
  • 2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • ½ टी स्पून बेकिंग सोडा
  • ½ टी स्पून नमक
  • 1 कप बारीक कटा हुआ पालक
  • 1 कप कद्दूकस करा हुआ चेद्दार चीज़
विधि (How to make cheddar cheese muffins at home)
  • ओवन को 170 डिग्री पर प्रीहीट कर ले|
  • पालक को बारीक काट के धोकर किसी सूती कपडे के बीच में रख के सारा पानी सुखा दे|
  • मैदे में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक डाल के छान के अलग रख ले|
  • दूध और बटर को मिला के गरम कर ले फिर ठंडा होने दे. पूरी तरह से ठंडा होने के बाद दही मिला के अच्छे से फेट ले|
  • कटी हुई पालक और चीज़ को बटर के मिश्रण में मिला दे|
  • मैदे के मिश्रण को धीरे धीरे करके बटर के मिश्रण में मिलाये और धीरे धीरे मिक्स कर दे|
  • मफिन्स ट्रे में मफिन्स लाइनिंग लगा के चम्मच से मिश्रण को लाइनिंग में भर दे|
  • ओवन में रख के 20-22 मिनट के लिए बेक कर ले| ओवन से बाहर निकाल के ठंडा होने दे|
  • हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ खाए और खिलाये|
सावधानी
सामग्री हमेशा रूम टेम्परेचर पर आने के बाद ही प्रयोग में लाये|
पालक की जगह कद्दुकस करी हुई गाजर, चेरी टमाटर, मशरूम, ओलिव को भी डाल सकते है|
ओवन के टेम्परेचर को हमेशा सही सेट करके के कप केक रखे|

Wednesday, April 20, 2016

केले और चाकलेट के मफिन्स Banana Chocolate Muffins

केले और चाकलेट के मफिन्स Banana Chocolate Muffins
सामग्री
  • 1 कप मैदा
  • ¾ कप चीनी
  • ¼ कप कोकोया पाउडर
  • ¼ टी स्पून बेकिंग सोडा
  • ¼ टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • ¼ टी स्पून दालचीनी का पाउडर
  • ½ कप दही (अगर आप अंडा नहीं डालना चाहती है तो ¾ कप दही)
  • 1 अंडा
  • ¼ कप तेल
  • 3 बड़े पके हुए केले
  • 1 टी स्पून वैनिला एसेंस
  • ½ टी स्पून नमक
विधि(how to make carrot and walnut cupcake at home)
  • ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट कर ले|
  • मफिन्स ट्रे में लाइनिंग लगा के रख ले|
  • मैदे में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक, दालचीनी पाउडर और कोकोया पाउडर मिला के छान ले, चीनी मिला के लग रख दे|
  • केले को अच्छे से मैश कर ले|
  • एक अलग बाउल में अंडे को फेटे, फिर दही डाल के फेटे, वैनिला एसेंस और तेल डाल के अच्छे से मिला दे| फिर मैश करा हुआ केला मिला दे|
  • अब मैदा का मिश्रण धीरे धीरे करके डाल के मिला दे|
  • चम्मच से मफिन्स ट्रे में डाल दे|
  • ओवन में रख के 18-20 मिनट्स के लिए बेक कर ले|
  • ठंडा होने के बाद निकाल के खाए और खिलाये|

Tuesday, April 19, 2016

वैनिला कपकेक - Vanilla Cupcake

वैनिला कपकेक - Vanilla Cupcake
सामग्री(for 10 cup cakes)
  • ½ कप मैदा (120 ग्राम)
  • ½ कप चीनी
  • 1/8 टी स्पून बेकिंग सोडा
  • ½ टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 85 ग्राम बटर (पिघला हुआ)
  • 2 अंडे का सफ़ेद भाग (पीला भाग हटा दे)
  • ¼ कप दही
  • ¼ कप दूध
  • ¼ टी स्पून नमक
  • ½ टी स्पून वैनिला एसेंस
विधि (How to make vanilla cupcake at home)
  • ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करले|
  • मैदा में बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, नमक मिला के दो बार छान ले| 
  • मैदे में चीनी मिला के अलग रख दे|
  • एक अलग बाउल में अंडे का सफ़ेद भाग लेकर फेटे| पिघला हुआ बटर मिला के फिर से फेटे| 

  • दही और दूध मिला दे|
  • मैदा का मिश्रण धीरे धीरे मिलाये|
  • एक बार अच्छे से फेट दे|
  • कपकेक ट्रे में लाइनिंग लगा दे और केक का मिश्रण भर दे, थोडा खाली रखे|
  • प्रीहीटेड ओवन में रख के 18-20 मिनट तक बेक कर ले|या फिर टूथ पिक्क डाल के चेक करे अगर साफ़ बाहर आ जाये तो कप केक पक गया नहीं तो थोड़ी देर और बेक कर ले|
  • ओवन से निकाल के पूरी तरह से ठंडा होने के बाद खाए और खिलाये|

सावधानी:

हमेशा सही साइज़ के कप और चम्मच से मिश्रण नाप के मिलाये|
मिश्रण हमेशा रूम टेम्परेचर पर आने के बाद ही प्रयोग में लाए|

Monday, April 18, 2016

कैरेट एंड वालनट कप केक - Carrot Walnuts Cup Cake

कैरेट एंड वालनट कप केक - Carrot Walnuts Cup Cake
सामग्री (for 20 medium size cup cake)
  • 1 कप मैदा (250 ग्राम)
  • ¾ कप चीनी
  • 1 छोटा चम्मच दालचीनी का पाउडर
  • 2 अंडे
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • ½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच नमक
  • ½ कप गाजर कद्दूकस करी हुई
  • 2/3 कप तेल
  • ¼ कप अखरोट (कटे हुए)
विधि(How to make carrot walnut cake at home)
  • ओवर को 180 डिग्री पर प्रीहीट कर ले|
  • मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, दालचीनी पाउडर, नमक मिला के दो बार छान ले जिससे साड़ी गुल्थिया निकल जाये|
  • एक अलग बाउल में अंडे डाल के अच्छे से फेट ले|
  • उसमे चीनी, तेल और कद्दूकस करी हुई गज़र डाल के मिला दे|
  • अब धीरे धीरे छना हुआ मैदा डाले धीरे धीरे मिलाते रहे, दो तीन बार में मैदा डाल के अच्छे से मिला दे|
  • मैदा डालने के बाद मिश्रण को ज्यादा फेटना नहीं है|
  • मफिन ट्रे में लाइनिंग लगा के मिश्रण भर दे|
  • ट्रे को ओवन में रख के 18-20 मिनट तक बेक करे या जब टूथपिक्क डालने के बाद साफ बाहर आ जाये तब तक पकाए|
  • बाहर निकाल के ठंडा होने दे फिर खाए और खिलाये|
सावधानी
हमेशा सही साइज़ के कप और चम्मच का प्रयोग करे|
सारी सामग्री हमेशा रूम टेम्परेचर पर आने के बाद ही प्रयोग करे|

Friday, April 15, 2016

होम रेमेडीज फॉर डी-टैनिंग -Home remedies for de-tanning

होम रेमेडीज फॉर डी-टैनिंग -Home remedies for de-tanning

सूरज की गर्मी से काली हो गयी त्वचा के लिए आलू, नीबू टमाटर, और जौ का आटा बहुत ही अच्छा होता है, इसे लगा के टैनिंग से बचा जा सकता है|
  1. माटर में ल्य्कोपेन होता है जो एक अच्छा टैनिंग प्रोटेक्टर है. इसलिए टमाटर  का जूस चेहरे पर लगाये और 20 मिनट के बाद ठन्डे पानी से धो ले| त्वचा की खोई रंगत वापस आ जाएगी|
  2. नीबू में एस्कॉर्बिक एसिड होता है, जो एक डी-टैनिंग का कम करता है| नीबू में ग्लिसरीन मिला के चेहरे पर लगाये और त्वचा की रंगत वापस आ जाएगी|
  3. आलू के रस में नीबू के रस की कुछ बूंदे मिला के चेहरे पर लगाने से टैनिंग से बचा जा सकता है|
  4. अंडे की सफेदी में शहद मिला के लगाने से सूरज सी छुलसी त्वचा की रंगत वापस आ जाती है|
  5. दही में बेसन मिला के लगाने से चेहरे का रंग निखर जाता है|
  6. जिनकी त्वचा तैलीय है वो अगर खीरे के रस में दही और दूध का पाउडर मिला के लगाये तो उनकी त्वचा निखर जाती है|
  7. एलो-वीरा जेल में अगर नीबू के रस की कुछ बूंदे मिला के लगे जाये तो चेहरा चमक जाता है|
  8. बेसन, दूध और मसूर दाल का पाउडर मिला के उसमे नीबू के रस और एक चुटकी हल्दी मिला के चेहरे पर लगाने से धूप से काली हुई त्वचा का रंग फिर से निखर जाता है|
  9. पके हुए केले का एक टुकड़ा ले कर उसे चेहरे पर मल के 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दे फिर ठन्डे पानी से चेहरा धो लेने से चेहरा साफ़ हो जाता है|
  10. पके हुए पपीते का टुकड़ा लेकर चेहरे पर लगाने से गर्मियों में भी चेहरा चमकता रहता है|


फेस पैक डी टैनिंग के लिए – Face pack for de-tanning
टमाटर और दही का फेस पैक (yogurt and tomato juice)
एक छोटा चम्मच दही में आधा मध्यम आकार के टमाटर का रस निचोड़ दे, अच्छे से मिला के चेहरे पर आधे घंटे तक लगा के रखे फिर ठन्डे पानी से चेहरा धो ले धूप से छुलसा फिर से चेहरा चमक उठेगा, त्वचा का का कलर वापस आ जायेगा| सप्ताह में दो से तीन बार प्रयोग करे त्वचा चमक उठेगी|
नीबू का रस और शहद का पैक (Lemon and honey)
एक छोटा चम्मच शहद और एक छोटा चम्मच नीबू का रस मिला के चेहरे पर लगाये और फिर 30 मिनट के बाद चेहरा ठन्डे पानी से धो ले| एक दिन छोड़ के प्रयोग करे, धूप से छुलसा फिर से चेहरा चमक उठेगा, त्वचा का का कलर वापस आ जायेगा|
जौ के आटे और दूध का पैक(Oatmeal and milk facepack)
2 चम्मच ओट का पाउडर और 6 चम्मच दूध को मिला के 10 मिनट के लिए रख दे| जब जौ का आटा भीग जाये तो चेहरे पर लगा के 20-30 मिनट तक रखे, हलके हाथो से रगड़ के छुटा दे और फिर चेहरे को ठन्डे पानी से धो ले, धूप से छुलसा फिर से चेहरा चमक उठेगा, त्वचा का का कलर वापस आ जायेगा, ये ड्राई त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा फेस पैक होता है|

Wednesday, April 13, 2016

इलाइची के फायदे - Health Benefits of Cardamom

इलाइची के फायदे - Health Benefits of Cardamom
  • इलाइची में विटामिन सी, जिंक, आयरन, पोटेशियम, कैल्सियम पाया जाता है
  • इलाइची सिर्फ एक मसाला या माउथ फ्रेशनर नहीं है इसका सेवन करने से बहुत से बीमारियों से बचाव किया जा सकता है|
  • अस्थमा खांसी और गले में सूजन में इलाइची चबा के खाने से बहुत फायदा होता है, यदि रोज 2-3 इलाइची चबा के खा ली जाये या फिर 2-3 इलाइची को 1 कप पानी में उबाल के चाय की तरह से पीने से गले की खराश और खांसी में बहुत फायदा होता है|
  • छोटे बच्चो का दूध उबलते समय अगर उसने एक बड़ी इलाइची ऐसे ही डाल के उबाल दिया जाए तो बच्चो को गैस नहीं बनती है और उनका पेट ठीक रहता है|
  • इलाइची में बहुत सारे एंटी ऑक्सीडेंट होते है जिसके सेवन से स्किन की एलर्जी में फायदा होता है, और त्वचा में एक नयी चमक आ जाती है|
  • इलाइची कोलेस्ट्रोल को कम करती है ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करती है और ब्लड फ्लो को बढाती है रोज इलाइची खाने से दिल की बीमारी नहीं होती है|
  • इलाइची सांस की बदबू कम करती है मसूढो और दांतों को मजबूत बनाती है|
  • मुहं में छाले होने पर इलाइची को मिसरी के साथ चबा के खाने से फायदा होता है|
  • पेट की बीमारी की सभी बीमारियों जैसे अपच, गैस, जलन, दस्त, उलटी से छुटकारा दिलाती है इसलिए खाने के बाद एक इलाइची चबा के खाने से ये सब नहीं होता है और पाचन सकती मजबूत होती है|
  • इलाइची रोज खाने से बाल मजबूत होते है और बाल गिरने की समस्या दूर होती है और बाल काले बने रहते है|
  • इलाइची में एंटी कार्सिनोगेनिक प्रॉपर्टी होती है जो कैंसर सेल को बनने से रोकती है|
  • इलाइची एक एंटी डिप्रेसन का भी काम करती है अगर आप डिप्रेसन का शिकार है तो आप को रोज इलाइची का सेवन करना चाहिए| ये दिमल को तरोताजा रखती है |
  • इलाइची हमारे यूरिनरी ट्रैक्ट को भी मजबूत बनती है| आयुर्वेद में यूरिनरी ट्रैक्ट की बीमारियों के लिए इलाइची का प्रयोग किया जाता है|
  • इलाइची जोड़ो के दर्द में बहुत फायदा दिलाती है|
  • जो लोग अपना वजन कम करना चाहते है उनके लिए भी इलाइची बहुत फायदेमंद है|
    • अगर आपको हिचकी आ रही तो इलाइची को पानी में उबाल के पानी पी लीजिये तो हिचकी रुक जाएगी|

Tuesday, April 12, 2016

ग्रीन स्मूथी सुन्दर त्वचा के लिए - Green Smoothie For Glowing Skin

ग्रीन स्मूथी सुन्दर त्वचा के लिए - Green Smoothie For Glowing Skin

सामग्री
  • 12-15 बादाम (पानी में भीगे हुए)
  • 4-5 बिना बीज के खजूर
  • 1 कप नारियल का दूध
  • 1 कप पालक के पत्ते
  • 1 बड़ा चम्मच पुदीने के पत्ते
  • ¼ छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
  • 4-5 आइस क्यूब
विधि(How to make smoothie for glowing skin)
  • भीगे हुए बादाम को ग्राइंडर में डाल के बारीक पीस के पेस्ट बना ले|
  • नारियल का दूध बनाने के लिए ताजे नारियल को कद्दूकस करके उसमें हल्का गुनगुना पानी डाल दे फिर उसे ब्लेंड कर के छान के दूध निकाल ले. (1 कप नारियल में 2 कप पानी मिला के)
  • बादाम के पेस्ट में नारियल का दूधपालकपुदीनावैनिला एसेंस और खजूर डाल के पेस्ट बना ले.
  • आइस क्यूब डाल के एक बार और ब्लेंड कर ले|
  • गिलास में डाल के ठंडा ही पिए और पिलाये|


for more recipe log on to :www.kalchul.com

Monday, April 11, 2016

खरबूजा और नारियल की स्मूथी - Musk melon and coconut smoothie

खरबूजा और नारियल की स्मूथी - Musk melon and coconut smoothie

सामग्री (for 2-3 servings)
  • 1 कप खरबूजा
  • 1 कप नारियल का दूध
  • 2 कप नारियल का पानी
  • 1 बड़ा चम्मच नीबू का रस


विधि(How to make melon smoothie at home)
  • नारियल का दूध बनाने के लिए ताजे नारियल को कद्दूकस करके उसमें हल्का गुनगुना पानी डाल दे फिर उसे ब्लेंड कर के छान के दूध निकाल ले. (1 कप नारियल में 2 कप पानी मिला के)

  • खरबूजे को काट के छिलका और बीज निकाल दे, खरबूजे को छोटे टुकडो में काट के ब्लेंडर में डाल दे उसमे नारियल का दूध और पानी भी मिला दे नीबू का रस मिला के स्मूथ होने तक ब्लेंड कर ले|
  • आइस क्यूब डाल के एक बार और ब्लेंड करे फिर कांच के गिलास में डाल के सर्वे करे|

  •  for more recipes log on to :www.kalchul.com

Friday, April 8, 2016

नारियल के लड्डू – Nariyal ke Laddu, Coconut laddo

नारियल के लड्डू – Nariyal ke Laddu, Coconut laddo
 
सामग्री
  • 250 ग्राम नारियल का बुरादा (coconut powder)
  • 150 ग्राम चीनी
  • 100 ग्राम मावा
  • ½छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
  • 10-15 बादाम दो टुकडो में कटे हुए
  • 1 कप पानी

विधि (How to make coconut laddo)
  • नारियल के बुरादे में चीनी और एक कप पानी मिला के आधे घंटे के लिए ढक के रख दे|
  • एक कढाई में नारियल के मिश्रण को डाल के गैस पैर धीमी आंच पर रख दे, लगातार चलाते हुए 8-10 मिनुत तक पकाए जब मिश्रण थोडा चिपचिपा हो जाये तो खोया और इलाइची पाउडर मिला के 2-3 मिनट तक और पकाए फिर गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दे|
  • ठंडा होने के बाद नीबू के आकार के लड्डू बना ले हर लड्डू के ऊपर कटे हुए बादाम लगा के चिपका दे|
  • फ्रिज में रख के 10-15 दिनों तक खाए और खिलाये|

Wednesday, April 6, 2016

कुट्टू की खिचड़ी - Kuttu ki Khichdi (buck wheat khichdi)

कुट्टू की खिचड़ी - Kuttu ki Khichdi (buck wheat khichdi)
सामग्री(for 2 servings)
  • 1 कप कुट्टू (buckwheat)
  • 2 आलू (छोटे टुकडो में कटे हुए)
  • 2 टमाटर (बारीक कटे हुए)
  • 1 कप मिलीजुली सब्जियां (गाजर, लौकी)
  • 2 बड़े चम्मच मूंगफली के दाने (भुने हुए)
  • 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस करी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच तेल या घी
  • स्वादानुसार नमक (सेंधा नमक)
  • 2 कप पानी
  • 1 बड़ा चम्मच नीबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया (बारीक करी हुई)
विधि(how to make the kuttu khichdi)
  • कुट्टू को साफ़ करके पानी में आधे घंटे के लिए भिगो के रख|
  • एक कूकर में तेल डाल के गर्म करे हरी मिर्च और अदरक डाल के कुछ सेकंड तक भुने, कटे हुए आलू और सब्जियां डाल के फ्राई करे|
  • टमाटर डाल के गलने तक पकाए फिर भीगा हुआ कुट्टू डाल के 1-2 मिनट तक भूने|
  • पानी और नमक डाल के कुकर का ढक्कन बंद कर दे|
  • एक सीटी आने के बाद धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाए|
  • गैस बंद करके कुकर को ठंडा होने दे कुकर खोल के हरी धनिया मिला दे|
  • ऊपर से नीबू का रस और भुनी हुई मूंगफली डाल के तुरंत ही परोसे| 

Monday, April 4, 2016

काजू और मखाने की करी - Cashew Makhana Curry

काजू और मखाने की करी - Cashew Makhana Curry

 

 

 

 

 

सामग्री

  • 1 कप मखाना 
  • 2 बड़े चम्मच काजू
  • ½ कप दूध
  • 1 छोटा चम्मच अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट
  • ½कप टमाटर का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच अदरक बारीक कटी हुई
  • ½ कप ताज़ी मलाई या क्रीम
  • ½ कप ताजा दही
  • ½ चम्मच काली मिर्च का पाउडर
  • स्वादानुसार नमक (सेंधा नमक)
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी हुई)
  • ½ चम्मच तेल या घी
विधि (how to make makhana kaju curry for vrat or upwas)
  • काजू को दूध में डाल के आधे घंटे के लिए भिगो दे, फिर पीस के बारीक पेस्ट बना ले|
  • ½ चम्मच तेल या घी को कढाई में डाल के गरम करे, मखाने डाल के करारा होने तक भून के निकाल ले.
  • बाकी का बचा हुआ तेल डाल के गरम करे, अदरक मिर्च का पेस्ट डाल के भूने, टमाटर का डाल के भूने तेल अलग होने तक भूने.
  • पिसा हुआ काजू का पेस्ट डाल के 1-2 मिनट तक भूने|
  • फेटा हुआ दही डाल के लगातार चलते हुए 1-2 मिनट तक भूने, एक कप पानी और भूने हुए मखाने डाल के 4-5 मिनट तक पकने दे|
  • नमक, गरम मसाला और कटी हुई अदरक डाल के अच्छे से मिला दे|
  • गैस बंद करके हरी धनिया से सजा के गरम गरम कूटू की पूरी के साथ परोसे|