Saturday, January 7, 2017

मीठा पोंगल - Sweet Pongal

मीठा पोंगल -  Sweet Pongal


सामग्री
  • ½ कप चावल
  • ¼ कप धुली मूंग दाल
  • ½ कप गुड
  • ¼ कप घी
  • ¼ कप मिली जुली कटी हुई मेवा (काजू, बादाम, किशमिश, नारियल)
  • ¼ छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
  • 2 कप पानी

विधि (How to make sweet pongal for pongal festival)

  • दाल और चावल को अलग अलग धोकर सारा पानी निकाल के रख ले|
  • किसी भारी तले के बर्तन में एक चम्मच घी डाल के गरम करे घी में मिलेजुले मेवे डाल के सुनहरा भून के निकाल ले|
  • फिर उसे बर्तन में एक चम्मच और घी डाल के डाल के दाल के हल्का सुनहरा होने तक भून ले|
  • फिर चावल डाल के कुछ सेकंड तक भूने, दो कप पानी डाल के धीमी आंच पर चावल और डाल के गलने तक पकाए अगर पकाते समय पानी सूख जाए तो और पानी मिला के पका ले|
  • जब चावल और दाल अच्छे से गल जाये तो गुड डाल के अच्छे से मिला दे, जब सारा गुड घुल जाये तो चावल और दाल को मैश करते हुआ चलाते रहे|
  • बचा हुआ घी और इलाइची पाउडर भी डाल के मिला दे|
  • गैस बंद करदे और फ्राई करे हुए मेवे डाल के सर्वे करे और खाए|
  •   

No comments:

Post a Comment