Friday, February 17, 2017

आलू का चिल्ला – Potato Pancake

आलू का चिल्ला – Potato Pancake

सामग्री (for 4-5 pancake)
  • 2-3 बड़े आकार के आलू
  • 1 मध्यम आकार का प्याज़
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हरी धनिया
  • 1 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • ½छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर या 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच ओरिगैनो (optional)


विधि(How to make potato pan cake for kids)
  • आलू को छील के धो ले फिर बारीक कद्दूकस करले|
  • प्याज़ को छील के काट के पेस्ट बना ले|
  • एक बड़े बर्तन में कद्दूकस करा हुआ आलू, प्याज़ का पेस्ट, कॉर्न फ्लोर डाल के मिलाये, नमक, मिर्च पाउडर और हरा धनिया डाल के अच्छे से मिला दे|
  • एक नॉन स्टिक पैन में एक चम्मच तेल डाल के गरम करे, फिर 2-3 बड़े चम्मच आलू का मिश्रण डाल के गोल फैला दे|
  • चारो तरफ से थोडा तेल डाल के धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेक ले पलट के दूसरी तरह से भी सेक ले|
  • इसी तरह से सारे चिल्ले डाल के सेक ले|
  • ऊपर ओरिगैनो डाल के टोमेटो सॉस के साथ परोसे|

No comments:

Post a Comment