Friday, March 24, 2017

इंग्लिश ट्राईफल पुडिंग–English Trifle Pudding

इंग्लिश ट्राईफल पुडिंग–English Trifle Pudding
सामग्री (For 8-10 servings)
  • 1 कप व्हिप्ड क्रीम
  • ½ कप स्ट्रॉबेरी जेली (बाज़ार में मिलाने वाली जेली का पैकेट लेकर उसमे लिखी विधि से जेली बना ले)
  • ½ कप पाइनएप्पल या मैनगो जेली ((बाज़ार में मिलाने वाली जेली का पैकेट लेकर उसमे लिखी विधि से जेली बना ले)
  • 3 कप छोटे टुकडो में कटे हुए फल (आम, स्ट्रॉबेरी, केला, सेब, कीवी, स्ट्रॉबेरी, अनार, अंगूर)
  • 1 कप कस्टर्ड (नीचे लिखी विधि से बना ले)
  • 1 छोटा वैनिला स्पंज केक (घर में बना ले या बाज़ार में मिलने वाला केक ले ले)
कस्टर्ड की सामग्री
  • 3 बड़े चम्मच वैनिला कस्टर्ड पाउडर
  • 6 बड़े चम्मच चीनी
  • ½ लीटर फुल क्रीम मिल्क

विधि (How to make trifle pudding at home)
कस्टर्ड बनाने के लिए
  • ½ कप दूध में कस्टर्ड पाउडर मिला के अच्छे से घोल ले, दूश में चीनी मिला के उबलने के लिए चढ़ा दे जब दूध गरम हो जाये तो कस्टर्ड पेस्ट मिला दे और लगातार चलाते रहे जब गाढ़ा हो जाये तो गैस बंद कर दे और कस्टर्ड हो ठंडा होने दे|
  • ठंडा होने के बाद फ्रिज में रख के ठंडा कर ले|
पुडिंग सेट करने के लिए
  • क्रीम को फेट के प्लास्टिक कोन में भर ले|
  • एक बड़े कांच के सर्विंग बाउल में सबसे पहले केक के आधे टुकड़े डाले, फिर जेली के आधे टुकडो डाले, फिर बारीक कटे हुए आधे फल डाले फिर ऊपर से आधा कस्टर्ड डाले, फिर से केक, जेली, फल और कस्टर्ड डाल के एक और लेयर बना दे|
  • सबसे ऊपर व्हिप्पिंग क्रीम से डेकोरेट करे फिर ऊपर से स्ट्रॉबेरी, अनार के दाने और अंगूर से सजा दे| फ्रिज में रख के ठंडा करे और 2-3 घंटे के बाद ठंडा ठंडा सर्विंग बाउल में निकाल के सर्वे करे| 

No comments:

Post a Comment