Wednesday, August 9, 2017

नारियल और मावा की बर्फी - Coconut Mawa Burfi

नारियल और मावा की बर्फी Coconut Mawa Burfi

सामग्री
  • 200 ग्राम नारियल पाउडर
  • 100 ग्राम मावा
  • ¾ कप चीनी
  • ½ कप पानी
  • 2 छोटे चम्मच घी
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा पिस्ता
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा बादाम

विधि (How to make coconut mawa burfi at home)
  • एक भारी तले की कढाई में खोया डाल के 1-2 मिनट तक भून के निकाल के रख ले|
  • फिर उसी कढाई में पानी और चीनी डाल पकाए जब एक तार की चाशनी बन जाये तो उसमे खोया डाल के मिला दे|
  • नारियल का पाउडर डाल के मिला दे और अच्छे से चलाते हुए हलवे जैसा होने तक पकाये| इलाइची पाउडर डाल के मिला दे और गैस बंद कर दे|
  • एक प्लेट में घी लगा के चिकना कर ले और प्लेट में मिश्रण डाल के फैला दे| ऊपर से बारीक कटे पिसते और बादाम डाल के हलके से दबा दे और 1-2 घंटे के लिए ठंडा होने दे|
  • ठंडा होने के बाद चौकोर पीस में काट के सर्वे करे और बची हुई फ्रिज में रख के एक हफ्ते तक सर्वे करे|

No comments:

Post a Comment