Wednesday, October 11, 2017

आटा बेसन के लड्डू – Aata Besan Gond ke Laddu

आटा बेसन के लड्डू – Aata Besan Gond ke Laddu

 
सामग्री (for 18-20 laddu)
  • ½ कप बेसन
  • ½ कप आटा
  • ¾ कप बूरा चीनी
  • ½ कप घी
  • 2 बड़े चम्मच सूजी
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा काजू
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा पिस्ता
  • 1-2 बड़े चम्मच गोंद (छोटे टुकड़े)
  • ¼ छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
विधि (How to make aata, besan and gond ke laddu)
कढाई में 2 चम्मच घी डाल के हल्का गरम करे गोंद डाल दे और हल्दी आंच पर गोंद के फूल जाने तक भून के निकाल ले|
उसी कढाई में कटे हुए मेवे डाल के हल्का गुलाबी होने तक भूने फिर निकाल ले|
कढाई में बचा हुआ घी डाल के सूजी, आटा और बेसन डाल दे और धीमी आंच पर अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक भून ले|
भुने मेवे, गोंद डाल के मिला दे अगर गोंद के टुकड़े बड़े हो तो हल्का सा तोड़ दे कलछुल की सहायता से|
मिश्रण को ठंडा हो जाने दे, ठंडे मिश्रण में बूरा चीनी, और इलाइची का पाउडर डाल के हाथो की सहायता से अच्छे से मिला दे|
मिश्रण से छोटे छोटे लड्डू बना के रख ले, जब लड्डू पूरी तरह से ठन्डे हो जाए तो एयर टाइट डिब्बे में भर के रख ले|
इस लड्डू को 2-3 महीने तक रख के खा सकते है|

No comments:

Post a Comment